Wednesday, October 21st, 2026

नालों में पानी व्यर्थ न बहने दे, लिफ्ट कर नहरों में छोड़ें : मंत्री पटेल

 भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल ने कहा है कि  किसानों को  मूँग की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाएगा  उन्होंने कहा कि  तवा डैम से  नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।  इसके अतिरिक्त  नालों में पानी को व्यर्थ  न बहने दिया जाए, उसे लिफ्ट कर  नहरों में छोड़ा जाएँ ताकि किसानों को सिंचाई के लिए अधिकतम  जल उपलब्ध हो सके।  पटेल  रविवार को हरदा जिला पंचायत सभागृह में मूँग फसल के लिए तवा बाँध से सिंचाई हेतु जिला जल एवं उपयोगिता समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में सिंचाई विभाग के द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष मूँग फसल के लिए जिले को 50 हजार हेक्टर भूमि के लिए पानी उपलब्ध हुआ था। हरदा जिले में 28 हजार हेक्टर भूमि को सिंचाई हेतु जल प्राप्त हुआ था। विगत वर्ष 60 दिवस के लिए जल प्राप्त हुआ था।इस वर्ष 65 से 70 हजार हेक्टर भूमि को सिंचित किया जा सकता है। बैठक  में कृषि मंत्री  कमल पटेल ने कहा कि हरदा एवं होशंगाबाद जिले को समान मात्रा में बराबर सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा। बैठक में आम सहमति के आधार पर निर्णय लिया गया कि 23 मार्च 2021 से तवा डैम के  माध्यम से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। बैठक में विधायक टिमरनी  संजय शाह, जिला अधिकारी एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

#नालों में पानी व्यर्थ

Source : Agency

पाठको की राय